राहुल की भारत छोड़ो यात्रा

राहुल गांधी चले इटली, हमेशा पिज़्ज़ा पास्ता खाने का लिया प्रण।

नेतागीरी

ख़ुफ़िया बटुक संवाददाता

3/21/20241 min read

Rahul Gandhi leaving his car
Rahul Gandhi leaving his car

राहुल बाबा की भारत छोड़ो यात्रा

दोस्तों, आज हमारे ख़ुफ़िया बटुक संवाददाता एक ऐसी खबर ले कर आये है जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं - हमारे प्यारे राहुल जी ने न सिर्फ भारत छोड़ने का फैसला किया है, बल्कि राजनीति को भी हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

सूत्रों के अनुसार, राहुल जी को एक रात सुबह सुबह सपने में एक सफ़ेद दाढ़ी वाले भगवान के दर्शन हुए और उन्होंने राहुल जी को आदेश दिया कि वह तुरंत देश छोड़ कर इटली चले जाएं और वहां पास्ता और पिज्जा खाते हुए अपना जीवन बिताएं। बाबा ने बिना देर किए अपना सूटकेस पैक किया और अगली ही फ्लाइट से रोम के लिए रवाना हो गए।

पार्टी में इस खबर से हड़कंप मच गया है। सोनिया मॉम बेहोश हो गईं और बड़की प्रियंका दीदी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीमान दिग्विजय सिंह "बँटाधार" ने तो यहां तक कह दिया कि अब पार्टी का डीजे चला गया है और पार्टी को बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

लेकिन असली सवाल यह है कि राहुल जी ने अचानक यह फैसला क्यों लिया? कुछ लोगों का मानना है कि मोदी जी की लोकप्रियता से घबरा कर राहुल जी ने यह कदम उठाया है। वहीं दूसरी ओर कुछ का कहना है कि राहुल जी को इटली की एक सुंदर लड़की से प्यार हो गया है और वह उसके साथ शादी रचाने जा रहे हैं।

मगर हमारे बटुक संवाददाता का मानना है कि इन सब अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। हमारे सूत्रों के मुताबिक, राहुल जी दरअसल एक गुप्त मिशन पर इटली गए हैं। वहां वह एक पुरानी इतालवी दादी से मिलने वाले हैं, जिनके पास कांग्रेस की जीत का गुप्त मंत्र छिपा हुआ है। इसके बाद राहुल जी वापस लौटेंगे और 2024 के चुनावों में 400 से ज़्यादा सीटों पर पार्टी को जीता कर मोदी जी को करारी शिकस्त देकर ख़ुद प्रधानमंत्री बनेंगे।

तो दोस्तों, घबराने की कोई बात नहीं है। यह सब एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। बस थोड़ा इंतज़ार कीजिए और देखिए कैसे राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नई ऊंचाइयों को छूती है। जय हिन्द, जय कांग्रेस! अबकी बार...